एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या WHO ने कोरोना को बताया सीजनल वायरस? जानें इस दावे की सच्चाई

COVID-19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाईं जा रही हैं. अब अक्टूबर 2020 का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया गया है.

Fact Check On Covid Seasonal Virus: कोरोनावायरस ने एक बार फिर से दुनिया पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है. चीन, जापान, फ्रांस और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना से हालात काफी खराब हो चुके हैं. चीन की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कोरोना को मौसमी वायरस बताया जा रहा है. दावा किया गया है कि यह वीडियो WHO ने जारी किया है. हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई की पड़ताल में सच्चाई कुछ और ही सामने आई है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया गया कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना पर अपनी गलती स्वीकार की है. ट्वीट में लिखा था, "ब्रेकिंग न्यूज: WHO ने अपनी गलती मानी और पूरी तरह से यू-टर्न लेते हुए कहा कि कोरोना एक मौसमी वायरस है. घबराने की जरूरत नहीं है. यह मौसम के बदलाव के दौरान होने वाली होने वाली खांसी, जुकाम और गले में खराश है." इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. 

वीडियो से WHO का कोई संबंध नहीं

पीटीआई ने अपनी पड़ताल में इस दावे को फर्जी पाया. पीटीआई फैक्ट चेक ने पाया कि ट्वीट किया गया वीडियो अक्टूबर 2020 का है और इसका WHO से कोई संबंध नहीं है. पीटीआई ने WHO की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल को स्कैन किया, लेकिन ऐसा कोई बयान नहीं मिला. न्यूज एजेंसी ने कहा, "अगर WHO ने ऐसी कोई घोषणा की होती, तो यह समाचार वेबसाइटों की सुर्खियां बटोर लेता." 

WDA की बैठक का है वीडियो

पीटीआई फैक्ट चेक ने पाया कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो अक्टूबर 2020 में वर्ल्ड डॉक्टर्स अलायंस (WDA) की बैठक का है. बर्लिन में WDA के सम्मेलन के मूल वीडियो की एक छोटी क्लिप को सोशल मीडिया में झूठे दावे के साथ शेयर किया गया था. ‘वर्ल्ड डॉक्टर्स अलायंस’ की वेबसाइट पर पूरा वीडियो भी मिल गया.

WDA के संस्थापक पर हो चुकी है कार्रवाई

‘वर्ल्ड डॉक्टर्स अलायंस’ की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश-पाकिस्तानी डॉक्टर मोहम्मद आदिल इस संस्था के संस्थापक हैं. कोरोना वायरस महामारी को लेकर भ्रम फैलाने के जुर्म में यूके की जनरल मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टर मोहम्मद आदिल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है. इस संस्था से जुड़े एक अन्य डॉक्टर हेइको शॉनिंग को मध्य लंदन में कोरोना को लेकर गलत जानकारी देने और भ्रम फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें-

पेरिस से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में शख्स ने महिला के कंबल में किया पेशाब, लगातार दूसरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget