एक्सप्लोरर
वर्ल्ड कप में भारत के आगाज से पहले देखिए विराट कोहली की प्रैक्टिस- गोली सी तेजी और चीते सी फुर्ती !
विराट कोहली की तेजी का अंदाजा लगाइये... गेंद बल्ले से लगकर महज 2 सेकंड में विराट के पास पहुंचती है...विराट इसी दो सेकंड में गेंद की ऊंचाई, लंबाई , तेजी सबका कैलकुलेशन करते हैं. सटीक छलांग लगाते हैं.. पूरा शरीर हवा में है..गेंद लपकते हैं...ये कैच कितना हैरतअंगेज था इसका अंदाजा इस बात से ही लगाइये कि खुद फील्डिंग कोच दौड़कर आते हैं और विराट को शाबाशी देते हैं...विराट की ये फिटनेस और उनका ये माइंड सेट दोनों ही टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी खबर है. इंग्लैंड में वनडे में विराट का रिकॉर्ड अच्छा है.
और देखें

























