एक्सप्लोरर
World Cup 2019: 5 जून को साउथ अफ्रीका से होगी भारत की टक्कर, देखिए कैसी चल रही हैं तैयारियां | विराट कप
वर्ल्ड कप शुरु हो गया है और एबीपी न्यूज पर बड़ी तैयारियां भी हो चुकी हैं. आज से हम आगाज कर रहे हैं विराट कप का. एक तस्वीर आई है इंग्लैंड से अभी अभी. उसमें विराट उड़ रहे हैं. पूरे वर्ल्ड कप में एक एक खबर पर होगी हमारी नजर. इंग्लैंड के चप्पे चप्पे से ABP न्यूज आप तक पहुंचाएगा हर एक खबर. हमारे संवाददाता कुंतल चक्रवर्ती इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ ही मौजूद हैं और वहां की एक एक अपडेट आप तक पहुंचा रहे हैं. हमारे पास एक्सपर्ट होंगे वो नाम जिन्होंने हिंदुस्तान में क्रिकेट को धर्म बनाया है. देश को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव, धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग और 1983 वर्ल्ड कप के हीरो संदीप पाटिल इस पूरी कवरेज के साथ लगातार हमारे साथ बने होंगे.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
विश्व
बॉलीवुड


























