एक्सप्लोरर
बिहार: बगावत पर उतरे तेजप्रताप, बनाया लालू-राबड़ी मोर्चा, जानिए क्या हैं नाराजगी की वजहें
लालू का परिवार दो फाड़ हो गया है, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है. तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाकर शिवहर से अंगेश और जहानाबाद से चंद्र प्रकाश को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. टिकट बंटवारे में अनदेखी से नाराज तेज प्रताप ने अपनी मां राबड़ी देवी को सारण ने चुनाव लड़ने को कहा है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो तेज प्रताप खुद सारण से अपने ससुर चंद्रिका राय के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप ने बीस सीटों पर अपने समर्थक उतारने की बात कही है. यही नहीं बाहुबली राजन तिवारी को बेतिया में समर्थन देंगे तेज प्रताप.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
मध्य प्रदेश
इंडिया
क्रिकेट

























