एक्सप्लोरर
2019 चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने जारी किया विजन डॉक्युमेंट,कहा- सामाजिक न्याय के बिना तरक्की नहीं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी हेडक्वार्टर से मैनिफेस्टो जारी किया. इस मैनिफेस्टो को 'सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन' की टैगलाइन दी गई है.अखिलेश ने डॉ राम मनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि गरीबी से लड़ाई एक धोखा है. जबतक जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव के खिलाफ लड़ाई ना हो. अखिलेश ने कहा, 'आज अमीरी और गरीबी की खाई बेहद गहरी हो चुकी है. इसलिए हम हमारा घोषणापत्र एक नई दिशा, एक नई उम्मीद और सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के वादे के साथ जनता के बीच लाना चाहते हैं.'
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
विश्व
दिल्ली NCR
बॉलीवुड

























