वायरल सच: जानें, राजनेता के घर में 40 हजार करोड़ की गड्डियों का सच
500 और हजार के नोट बंद क्या हुए, हर तरफ से लाखों करोड़ों रुपए पकड़े जाने की खबर आने लगी. अब एक नई खबर चर्चा में है. तस्वीरों के जरिए दावा है कि एक नेता के घर से 40 हजार करोड़ का खजाना मिला है. रकम बहुत बड़ी है आप अंदाजा लगाने की कोशिश भी करेंगे तो नहीं लगा पाएंगे कि 40 हजार करोड़ कितना होता है? एबीपी न्यूज़ ने इस खबर की पड़ताल की और सच का पता लगाया.
तस्वीरों के जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि एक नेता के घर पर 40 हजार करोड़ का काला धन पकड़ा गया है. एक तस्वीर में 11 एयरबैग नोटों से भरे हुए हैं तो दूसरी तस्वीर में एयरबैग खाली है और नोटों के बंडल मेज पर रखे हुए हैं. कहीं नोटों की गिनती हो रही है.. तो कहीं पुलिस भी दिखाई दे रही है और इस तस्वीर में तो संदूक के संदूक ही नोटों से भरे हुए हैं.



























