क्या Akhilesh चुनाव से पहले Congress से नहीं करेंगे कोई भी गठबंधन ? | Baat To Chubhegi
कोलकाता से लेकर लखनऊ तक आखिर विपक्षी गठबंधन की कैसी खिचड़ी पक रही है। चुनावी प्रयोग की चौथी चाल चलने के लिए आगे बढ़ चुके...अखिलेश आखिर क्या करने वाले हैं...। इस वक्त ये सवाल चर्चा में है। क्योंकि अखिलेश यादव ने पहले अमेठी पहुंचकर... इशारा दिया था कि इस सीट से सपा इस बार अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके बाद कोलकाता में सपा अध्यक्ष ने दो टूक कह दिया कि...कांग्रेस को सिर्फ अमेठी में हमारे समर्थकों के वोट चाहिए...वो मुश्किल वक्त में सपा के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी नहीं होती। फिर अखिलेश ये दोहराने से भी नहीं चूके कि ...अमेठी में चुनाव लड़ने का फैसला उनके स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की सलाह से ही होगा। दो बड़े विपक्षी दलों की इस जंग में भाजपा को..चुभने वाले तंज का मौका मिल गया है। इसने यूपी की सियासत गरमा दी है।
























