Uttarakhand Election 2022 : भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय | Hindi News
उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर आपको बता दें कि, कभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार किशोर उपाध्याय ने आज भाजपा का का दामन थाम लिया है....उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सदस्यता दिलाई....इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए....उनके अलावा पार्टी के संगठन महामंत्री अजय कुमार, सांसद अजय टम्टा और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी इस दौरान मौजूद रहे.....हाल ही में किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने सभी पदों से हटा दिया था....जिसके बाद नाराज किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस के हाथ को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया....
























