एक्सप्लोरर
लॉकडाउन में क्या से क्या हो रहा है ?
भूख क्या होती है...पेट की आग कैसे बुझाई जाए...हम आपको दिखाते हैं एक ऐसी तस्वीर...जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे...कोरोना की वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है...लाख दावों के वावजूद भी...कई ऐसे लोग हैं...((VISUAL IN...))...जो दो जून की रोटी नहीं जुटा पा रहे हैं...मजदूर हर रोज कमाकर खाते थे...लेकिन अब उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया...उन्हें पेट भरने के लिए क्या क्या करना पड़ रहा है...क्या इंसान और क्या जानवर दोनों भूखे हैं...और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है...दरअसल जो तस्वीर आप देख रहे हैं...वो आगरा की हैं...ये तस्वीरों आपको विचलित कर सकती हैं...आगरा के रामबाग चौराहे पर एक दूध वाले की टंकी गिर गई...और सड़क पर दूध फैल गया...उसके बाद वहां कई कुत्ते दूध पीने लगे...उन्हीं के साथ एक मजदूर भी पेट की आग बुझाने के लिए दूध उठाने पहुंच गया...वो मजदूर एक मिट्टी के बर्तन में दूध भरने लगा...और वहीं से कुछ दूर कुत्ते भी दूध पी रहे थे...इन तस्वीरों के सामने आने पर ये साबित हो रहा है कि...इस लॉकडाउन से गरीब तबके के लोग आज भी भूखे हैं...उन तक प्राशाशन की मदद नहीं पहुंच पा रहा है...ABP गंगा आपसे अपील करता है कि...प्रशासन को ऐसे लोगो को भी ध्यान में रखने की जरूरत है...
और देखें




























