एक्सप्लोरर
वाराणसी : दुकान में लगी आग से मची अफरातफरी
वाराणसी के नदेसर इलाके में सुबह लगी आग से अफरा तफरी मच गयी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी बड़ी थी कि फायर ब्रिगेड की लगभग आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हालांकि अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी आग के कारण दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion
























