एक्सप्लोरर
उत्तराखंड में अब जांच करने वालों की भी होगी ‘जांच’!
उत्तराखंड में लापरवाह जांच अधिकारियों पर सीएम त्रिवेंद्र रावत सख्त रुख अपना रहे हैं। समय न होने के नाम पर जांच लटकाने वाले और ढीले जांच अधिकारियों की सीएम त्रिवेंद्र समीक्षा करेंगे। जिसको लेकर सीएम ने कहा कि जांच को समय पर न करना और उसको लटकाए रखना गलत आचरण है। इससे आरोपियों को बचने का मौका मिल जाता है और ऐसे अफसर जो निर्दोष हैं, उनकी सर्विस खराब होती है। जिसको लेकर अब जांच और जांच अधिकारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी मामले की जांच में लापरवाही न बरती जाएं।
और देखें






























