एक्सप्लोरर
Uttarkhand Cabinet में पुराने मंत्रियों के साथ दिखेंगे नए चेहरे | Tirath Singh Rawat
उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. मगर अब इंतजार है कि तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगे. मदन कौशिक ने कहा कि तीरथ रावत मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल होंगे. ये 11 मंत्री एक साथ शपथ लेंगे. नई कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि ये 11 मंत्री कौन-कौन होंगे. खबर है कि अब पुराने मंत्रियों के साथ दिखेंगे नए चेहरे. जिन लोगों के मंत्री बनने में नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं, उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत का नाम भी प्रमुख तौर पर शामिल है.
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion
















