एक्सप्लोरर
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS और 2 PPS अफसरों के तबादले | ABP Ganga
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। यहां 22 आईपीएस और 2 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही प्रभाकर चौधरी वाराणसी के नए एसएसपी बने हैं। वहीं, आशीष श्रीवास्तव को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह को श्रावस्ती का एसपी, मनीलाल पाटीदार को महोबा, अभिनंद को कौशांबी और प्रशांत वर्मा को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा संजीव सुमन को हापुड़ और अंकित मित्तल को चित्रकूट का एसपी बनाया गया है।
और देखें


























