एक्सप्लोरर
यूपी में सामने आया जूता-मोजा घोटाला, जांच के आदेश | ABP Ganga
यूपी में फिर एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। इसबार बेसिक शिक्षा विभाग में जूते मोज़े बांटने के नाम पर बड़ा खेल हुआ है। दरअसल, सैंपल बढ़िया दिखाए गए थे लेकिन सप्लाई में दिए जूते घटिया निकले। जिसके बाद मैनपुरी डीएम की शिकायत पर शासन ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने फर्म पर FIR कराने के साथ साथ उसे काली सूची में डालने की अनुमति भी दे दी है। 260 करोड़ प्रदेश के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में डेढ़ करोड़ से अधिक छात्र छात्राओं को जूते मोज़े बांटे गए हैं और सिर्फ मैनपुरी में ही करीब 1 लाख 38 हज़ार छात्र छात्राओं को जूते मोजे बांटे गए। जिस फर्म ने मैनपुरी में घटिया जूते मोज़े बांटे, उसी के पास प्रदेश की सर्वाधिक सप्लाई भी है।
और देखें

























