एक्सप्लोरर
यूपी पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी,25 हजार का इनामी गिरफ्तार
बलिया में पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामी टॉप टेन शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक 32 बोर का एक रिवॉल्वर और 3 जिंदा कारतूस के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। टॉप टेन शूटर ने 2 महीने पहले एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने के बाद से ही फरार चल रहा था जिस पर पुलिस 25000 रुपये का ईनाम घोषित कर तलाश कर रही थी। पुलिस ने इनमिया शूटर को फेफना थाना क्षेत्र के पियारिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब शूटर के खिलाफ कठोर कार्यवाई करने की बात कह रही है।
और देखें



























