एक्सप्लोरर
ऊधमसिंहनगर-9 लोगों को रोका गया
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है।उत्तराखंड में भी 23 मॉर्च से लॉकडाउन जारी है...ऐसे में जिले के सभी बॉडर को सील किया गया है...रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा बॉडर पार कर रहे लोगों को 14 दिनो क्वारंटाइन किया जा रहा आज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग रेलवे पटरी होते हुए जिले में प्रवेश कर गए है। सभी लोग जमात से वापस हल्द्वानी लौट रहे है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 9 लोगो को रूद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया जबकि और 4 लोगो को सिडकुल के पास से हिरासत में लिया गया। जिसके बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया है
और देखें





























