एक्सप्लोरर
रंगदारी वसूलने वाले दो सिपाही निलंबित
एक अनाज व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली का मामला सामने आया है... और व्यापारी से वसूली का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि पुलिसवालों पर लगा है... आरोप है कि दो सिपाहियों ने अनाज व्यापारी से 80 हजार रुपये की रंगदारी वसूली थी... जिसमें पुलिसवालों के साथ दो और लोग शामिल थे... जिन्होने अनाज व्यापारी अतुल गुप्ता को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने का डर दिखाकर जबरन 80 हजार रुपये वसूले थे..लेकिन व्यापारी की शिकायत पर अब दोनों आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी सिपाही जेल भेज दिया गया है..जबकि दूसरे आरोपी सिपाही सोबरन सिंह और उसके दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है...
और देखें



























