एक्सप्लोरर
उत्तराखंड के लाल को दी गई श्रद्धांजलि, आतंकी हमले में शहीद हुए थे राकेश डोभाल
बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात देवभूमि का लाल शुक्रवार को जम्मू की बारामुला घाटी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए... जवान के शहीद होने की सूचना पर घर में मातम छा गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निवास स्थान गंगानगर में लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा... ऋषिकेश के लाल राकेश डोभाल जम्मू के बारामुला घाटी में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे... शुक्रवार को घाटी में आतंकियों से लोहा लेने के दौरान वो शहीद हो गए। जवान अपने पीछे मां विमला देवी, पत्नी संतोषी डोभाल और एक दस वर्षीय बेटी दित्या डोभाल और अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। साल वर्ष 2004 में बीएसएफ में भर्ती हो गए थे। बीते एक वर्ष से उनके भाई राकेश डोभाल जम्मू में तैनात थे। शुक्रवार को उन्हें बीएसएफ के सीओ से दूरभाष पर सूचना मिली की उनका भाई आतंकियों से लड़ाई के दौरान बारामुला घाटी में शहीद हो गए। अभी भी घाटी में आंतकियों के साथ लड़ाई चल रही है।
और देखें
























