एक्सप्लोरर
खुल गए आदि बदरी के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पंच बद्रियों में से आदिबद्री धाम के कपाट मकर संक्रांति के पर्व पर आज सुबह 4 बजे आम श्रदालुओ के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। अब श्रद्धालु 11 महीने तक आदि बदरी के दर्शन कर सकेंगे। चमोली में स्थित भगवान आदिबद्री धाम को कपाट खुलने के मौके पर गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर के कपाट खुलने के साथ आने वाले सात दिनों तक मंदिर में चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और भागवत कथा का आयोजन भी शुरू हो गया है।
और देखें


























