एक्सप्लोरर
आज से करिए ताजमहल के दीदार, 188 दिनों बाद पहुंचेंगे पर्यटक। Taj Mahal
अच्छी खबर उन पर्यटकों के लिए.. जो दुनिया के 7 अजूबे में शुमार ताज का दीदार करना चाहते हैं.. करीब 6 महीने बाद आज से ताजमहल को खोल दिया गया है.. ताजमहल के साथ साथ लालकिला को भी पर्यटकों के लिए खोला गया है.. लिहाजा आज से देशभर से पर्यटक ताज के दीदार के लिए आगरा आ सकेंगे.. हालांकि कोरोना काल में इसके नियमों में थोड़ा परिवर्तन है.. ताजमहल के खोले जाने के कारण टूर ऑपरेटरों ने संक्रमण से बचाव के लिए कई बदलाव किए हैं। ऑपरेटरों ने तय किया है कि हर पर्यटक के आने और जाने के बाद टूरिस्ट कार और बस को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं पर्यटक वाहन में कपड़े की जगह लेदर की सीट कवर का इस्तेमाल किया जाए.. ताकि बार-बार सैनिटाइजेशन में परेशानी न हो। हालांकि फिलहाल पर्यटक ऑनलाइन ही टिकट खरीद पाएंगे.. विंडो से टिकट फिलहाल नहीं मिलेगा..
और देखें





























