एक्सप्लोरर
Sushant Singh Rajput: आज शाम को मुंबई में ही होगा अंतिम संस्कार | ABP Ganga
बॉलीवुड के एक उभरते सितारे थे सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज शाम को मुंबई में ही होगा। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में होगा। सुशांत का परिवार मुंबई पहुंच गया है। बता दें कि कल दोपहर जैसे ही सुशांत की खुदकुशी की खबर आई, पूरे देश शोक में है, सदमे में है। एक ऐसा एक्टर जिसने बहुत कम वक्त में शानदार करियर बना लिया वो खुदकुशी कैसे कर सकता है. जवाब किसी के पास नहीं है लेकिन जवाब का इंतजार हर किसी को है। सुशांत जा चुके हैं, अब उनको अंतिम विदाई देने का वक्त है।
और देखें

























