एक्सप्लोरर
हार की समीक्षा के लिए आए कांग्रेसियों में चले लात-घूंसे
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस की गुटबाजी अब सतह पर आ गई है। हार की समीक्षा करने पहुंचे कांग्रेस विधानमंडल दल के अध्यक्ष बाजीराव खाड़े की समीक्षा बैठक में कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेसी बैठक से बाहर निकलकर आपस में ही लात-घूंसे और जूते से एक दूसरे पर टूट पड़े। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
और देखें
























