एक्सप्लोरर
प्रमोशन को लेकर सचिवालय में रार !
उत्तराखंड शासन ने सचिवालय में 10 पदों पर किए गए प्रमोशन से सचिवालय संघ में दो फाड़ होते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड सचिवालय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कार्मिक संगठन ने सचिवालय संघ से अलग होने की बात कही है। उत्तराखंड सचिवालय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कार्मिक संगठन ने सचिवालय संघ को पत्र भेजकर 10 पदों पर किए गए प्रमोशन को निरस्त करने की मांग की है। सचिवालय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कार्मिक संगठन का कहना कि जिन 10 पदों पर पदोन्नति की गई है उनमे एक पद पर भी अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति के कर्मिक को पदोन्नति नहीं मिली है।
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion
























