एक्सप्लोरर
क्वारंटीन सेंटर बना झरना !
एक तरफ सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ दिन रात एक किए हुए हैं ताकि कोरोना को मात दी जाए...लेकिन अधिकारी हैं की अभी भी सुध लेने को तैयार नहीं है...बरेली में एक मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है...वहां कोविड मरीजों के लिए बनाए गए अस्पताल में पानी का पाइप फटने से अचानक बारिश का पानी भर गया...अस्पताल के अंदर जहां पर मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई थी...वहां ठत पर बीच में ही पाइप फट गया और कमरे के बीचों-बीच झरने की तरह पानी बहने लगा...थोड़ी ही देर में वार्ड में चारों तरफ पानी ही पानी दिखने लगा...जिसके बाद कुछ मरीजों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की...ट्विटर पर शिकायत होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में व्यवस्था दुरुस्त की...अब इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है...
और देखें

अमित भाटियाEditor, Entertainment LIVE
Opinion


























