एक्सप्लोरर
यूपी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटीं प्रियंका गांधी, पूर्व विधायकों के साथ मंथन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगी हैं. साल 2022 के चुनाव से पहले प्रियंका यूपी में सत्ता से दूर कांग्रेस में फिर से जान फूंकने की कोशिश क रही हैं. इसको लेकर प्रियंका ने सभी पूर्व विधायकों की बैठक भी बुलाई है. इससे पहले भी प्रियंका पूर्व सांसदों से मुलाकात कर चुकी हैं. उनसे मीटिंग में इसी बात पर चर्चा की जा रही है कि संगठन और प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी कौन निभाए. किसको संगठन मजबूत करने की कमान मिले. इसको लेकर प्रियंका चर्चा कर रही हैं, क्योंकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजे भी बताते हैं कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के बाद भी कांग्रेस कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई, बल्कि अपने गढ़ अमेठी के किले को भी हार गई।
और देखें






























