एक्सप्लोरर
प्रयागराज : सीसीटीवी में कैद बमबाजी ,बाइक सवार दो बदमाशों ने की बमबाजी
संगम नगरी प्रयागराज में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह सरेआम बमबाजी कर दहशत फैला रहे हैं... बमबाजी की ऐसी ही सनसनीखेज वारदात करेली थाना क्षेत्र के भावापुर इलाके से सामने आई है..., जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाकर बम फेंका... हैरान करने वाली बात ये है कि जिस वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.. ठीक उससे पहले मौके से चेतक पुलिस की गाड़ी भी गुजरी थी... वारदात शनिवार रात की बताई जा रही है... अभी तक मामले की शिकायत न होने से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. लेकिन इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की मुस्तैदी को लेकर सवाल उठ रहे हैं...
और देखें






























