एक्सप्लोरर
हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर हाहाकार,सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
देहरादून में कांग्रेस ने हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर जमकर प्रदर्शन किया।इसी को लेकर कांग्रेस प्रतिनिध मंडल ने विरोध जताया।साथ ही नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।हालांकि देहरादून में अभी कोई भी हाउस टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।फिलहाल शासन स्तर पर इसकी तैयारी जरूर की जा रही है।नगर निकायों के हाउस टैक्स तय करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जानी है।और एक्ट में संशोधन के लिए विधानसभा सत्र में प्रस्ताव रखा जाना है। सर्किल रेट की व्यवस्था के तहत हाउस टैक्स वसूला जायेगा जिससे टैक्स में बढ़ोतरी हो सकती है।यही वजह है कि आज कांग्रेस सड़क पर उतर आई।
और देखें
























