एक्सप्लोरर
योगी कैबिनेट से बर्खास्त होने पर बोले राजभर- पिछड़ों के साथ धोखा हो रहा है
बर्खास्ती पर एबीपी गंगा ने ओमप्रकाश राजभर से बात की। इस दौरान राजभर ने बीजेपी को पूंजीपतियों की पार्टी बताया। उन्होंने बीजेपी का घेराव करते हुए कहा कि बीजेपी में जो गुलाम बनकर रहेगा वहीं रह पाएगा, अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले को कुचल दिया जाता है। राजभर ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की आवाज उठाने का खामियाजा भुगत रहा हूं।
और देखें
























