एक्सप्लोरर
रेप की पैरवी कर रहे पिता की हत्या
फिरोजाबाद में अपनी बेटी से साथ हुए रेप की पैरवी कर रहे एक पिता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । परिजनों ने आरोप लगाया है कि आचमन शर्मा नाम के बदमाश ने बेटी के साथ रेप किया था उसी का पिछले 5-6 महीने से मुकदमा चल रहा था । मृतक राजीव बिजली मिस्त्री काम करते थेऔर घर आ रहे थे तभी रास्ते में गोली मार दी गई उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी फरार है...इधर आईजी आगरा सतीश ए गणेश मौके पर पहुंचे हैं। और पूरे मामले की जानकारी एसएसपी सचिन्द्र पटेल ली है। आरोपी पर ईनाम 15 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है।
और देखें






























