एक्सप्लोरर
Mukhtar Ansari के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर| ABPGanga
आगरा में तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में युवक हथियार लहराता वीडियो में कैद हो गया. मामला थाना इरादत नगर के थाप महदवारी गांव का बताया जा रहा है. वहीं, लखनऊ में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई. डालीबाग में पुलिस ने दो मंजिला इमारत को ढहा दिया. पुलिस ने पहले बिल्डिंग को खाली कराया, फिर उसे गिरा दिया गया. सीएम योगी के आदेश पर की ये बड़ी कार्रवाई की गई है. ये टावर बेटे अब्बास और उमर अंसारी के बताए जा रहे हैं.
और देखें






























