एक्सप्लोरर
'जातिवाद पर मोदीवाद काफी भारी पड़ रहा है'
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज की फूलपुर सीट के ज्वाला देवी सेंटर पर मतदान किया। मतदान के बाद ABP गंगा से की गई ख़ास बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में इस बार विपक्षियों का खाता खुलना भी मुश्किल है। बीजेपी 74 से ज़्यादा सीटें जीतेगी और न तो सपा बसपा का जातीय आधार काम करेगा और न ही प्रियंका का ग्लैमर। जातिवाद पर मोदीवाद काफ़ी भारी पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि फूलपुर के लोग इस बार हुए उपचुनाव जैसी गलती नहीं करेंगे।
और देखें






























