एक्सप्लोरर
Rakesh Tikait से मिले Manish Sisodia ने दिल्ली हिंसा पर दिया बड़ा बयान | Kisan Protest
जयंत चौधरी के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारे पास मूलभूत सुविधाएं ना मिलने को लेकर किसानों का फोन पहुंचा था. आज मैं उन्हीं सुविधाओं का निरीक्षण करने यहां आया हूं. उन्होंने सरकार का घेराव करते हुए कहा कि बीजेपी किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. सरकार गरीब किसानों के साथ अत्याचार कर रही है. किसानों को गद्दार कहने वाले बीजेपी के लोग हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके लिए बीजेपी दोषी है. उन्होंने कहा कि मुझे राकेश टिकैत से मिलने से गाजियाबाद पुलिस ने रोका. काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मिलने की परमिशन दी.
और देखें

























