एक्सप्लोरर
Manish Sisodia इंतजार करते रह गए, लेकिन नहीं पहुंचे Madan Kaushik | Uttarakhand
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक के बीच डिबेट के कार्यक्रम का तो आयोजन किया गया, लेकिन मंच पर बैठे सिर्फ सिसोदिया नजर आए. बता दें कि मनीष सिसोदिया ने मदन कौशिक को खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन वो उनका इंतजार करते रह गए. उन्होंने मदन कौशिक के न आने पर खेद जताया और कहा कि अब वो दिल्ली में 6 जनवरी को मदन कौशिक के आने का इंतजार करेंगे.
और देखें
























