एक्सप्लोरर
सावधान! अब आपकी 'गंदी आदत' पर है लखनऊ नगर निगम की नजर
तहज़ीब के शहर लखनऊ में सड़क पर आते जाते अक्सर ही आपको किसी दीवार पर लोग टॉयलेट करके नवाबों की इस नगरी को गन्दा करते नज़र आ जाते होंगे। ऐसे लोगों को रोकने के लिए अब लखनऊ नगर निगम ने अनोखा तरीका निकला है। स्मार्ट सिटी बन रहे लखनऊ में अब CCTV से सिर्फ यातायात की निगरानी नहीं होगी बल्कि सड़क किनारे टॉयलेट करने वाले और गंदगी फ़ैलाने वालों पर भी निगाह रखी जायेगी। खुद नगर आयुक्त अपने मोबाइल पर इन CCTV कैमरों से स्पॉट की निगरानी करेंगे, और अगर कोई टॉयलेट करता नज़र आया तो पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम पर बोलकर ऐसा करने से रोकेंगे।
और देखें


























