एक्सप्लोरर
लॉकडाउन में राशन 'फ्रीज' है ! Lockdown | ABP Ganga
महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन है और अभी लॉकडाउन पार्ट 2 चल रहा है। इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद के लिए केंद्र सरकार एक लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान कर चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा जोर अगर रहा है तो वो हर गरीब, जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने का। इसके लिए खुद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ साफ निर्देश दे चुके हैं कि यूपी में कोई भूखा ना सोए, नहीं तो उसकी जिम्मेदार जिले के अधिकारी होंगे। खुद सीएम बार-बार कह रहे हैं कि राशन की कोई कमी नहीं है,हर जरूरतमंद तक फ्री राशन की जिम्मेदारी तय कर दी गई है लेकिन क्या सरकारी राशन वाकई गरीबों तक पहुंच पा रहा है ?. इसका जिम्मा हमने उठाते हुए, आपकी आवाज बनते हुए बड़ी पड़ताल की है। हकीकत में क्या परेशानियां राशन के लिए हो रही हैं वो आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता लेकिन जब एबीपी गंगा की टीम अलग-अलग शहरों में अलग अलग जगह पहुंची तो गड़बड़झाला पकड़ में आया है। फ्री राशन के लिए लोगों के सामने कई मुश्किले आ रही हैं। इसी को लेकर आज एबीपी गंगा ने आवाज उठाई है।
और देखें

























