एक्सप्लोरर
जानिए घने जंगल के बीच कॉर्बेट में कहां है यह शिवालय
रामनगर में ढिकुली के पास कॉर्बेट पार्क के बफ़र ज़ोन के घने जंगल में वैराटपट्टन शिवालय स्थित है. मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना महाभारत काल में पांडवों द्वारा की गई थी. पांडव यहां अज्ञातवास का अपना अंतिम साल गुज़ारने राजा विराट के यहां पहुंचे थे. तब उन्होंने इस मंदिर की स्थापना की थी और यहां शिवलिंग स्थापित किया था. आज भी यह मंदिर जैसे अज्ञात ही है. बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता है लेकिन जिन्हें पता है वह सावन के महीने में भोलेनाथ के दर्शन करने ज़रूर पहुंचते हैं.
और देखें



























