एक्सप्लोरर
Kisan Andolan का साइड इफेक्ट, Uttar Pradesh को हजारों करोड़ का नुकसान | ABP Ganga
किसान अपनी जिद पर अड़े हैं. सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर आंदोलनकारी संगठन दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. ऐसी हालत में आंदोलन कब खत्म होगा. कोई नहीं जानता. इस बीच इसके साइड इफेक्ट से जुड़े बड़े आंकड़े सामने आए हैं. इसके मुताबिक आंदोलन की वजह से सिर्फ उत्तर प्रदेश में 40 हजार करोड़ रुपए के कारोबार को नुकसान पहुंचा है. यही नहीं इसकी वजह से दिल्ली में अब तक 65 से 70 हजार करोड़ रूपए का सामान नहीं आ पाया है जबकि देश की राजधानी से 35 से 40 हजार करोड़ का सामान बाहर नहीं जा पाया है. कुल मिलाकर देश के कारोबारी जगत को आंदोलन की वजह से 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























