एक्सप्लोरर
UP के इस अस्पताल में 10 साल से अंधेरे में डॉक्टर्स कर रहे मरीजों का इलाज | Jhansi | abp Ganga
यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं किसी से छिपी नहीं है. स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, तो वहीं अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. कहीं ठेले पर मरीज जाते नजर आते हैं. कहीं दवाओं के नाम पर खेल हो जाता है. ऐसे में एक ऐसा अस्पताल देखने को मिला है, जिसे लेकर वहां काम करने वाले स्टाफ का दावा है कि यहां 10 साल से बिजली ही नहीं है. बिल्कुल सही सुना आपने. झांसी के मोठ ब्लॉक के पूछ कस्बे का एक प्राथमकि स्वास्थ्य केन्द्र है. जहां अंधेरे में ही मरीजों को देखा जाता है. वहीं, अंधेरे में उनका इलाज होता है. ऐसे में अस्पताल में अंधेरगर्दी जारी है.
और देखें






























