एक्सप्लोरर
CM Yogi: 'घूस मांगने वालों की शिकायत करें, संपत्ति जब्त कर करेंगे कार्रवाई' | ABP Ganga
सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करते आए हैं. जब से यूपी में योगी सरकार बनी है, सीएम भ्रष्टाचार पर एक्शन लेते हुए दिखे हैं और अधिकारियों को चेताते हुए भी दिखाई दिए हैं. गोरखपुर में भी ऐसा ही नजारा फिर दिखा. दरअसल, गोरखपुर में सीएम योगी ने लाभार्थियों से संवाद के दौरान दलाली करने वालों को लेकर बड़ी बात कही. सीएम ने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वो किसी भी योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या दलाल को घूस न दें. घूस मांगने वालों की शिकायत करें. उनकी संपत्ति जब्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
और देखें
























