एक्सप्लोरर
कैसे करें करवाचौथ की पूजा | Karwachauth Vrat | ABP Ganga
करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बहुत खास होता है। यह व्रत पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार और समझ को बढ़ाने वाला पर्व है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यह पर्व दरकते रिश्तों को फिर से सहेजने का मौका देता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत बहुत ही शुभ संयोग लेकर आया है। इस दिन चंद्रमा अपनी प्रिय पत्नी रोहणी के संग उदित होने जा रहे हैं यानि रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होने जा रहा है। ऐसा संयोग दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिषी गणना के अनुसार 70 साल बाद इस नक्षत्र में करवाचौथ का चांद उदित होने जा रहा है। ऐसे में करवा चौथ के दिन अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए किन बातों का ध्यान रखें और कैसे करें पूजा। ये हम आपको बताने जा रहे हैं और ये सभी जानकारी देने के लिए हमारे साथ जुड़ रही हैं ऋचा सूद।
और देखें























