एक्सप्लोरर
Hapur: 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी Facebook ID बनाकर करते थे शिकार| ABPGanga
हापुड़ की पिलखुआ कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस सिलसिले में लोगों को अपने जाल में फंसाने वाली एक महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ये लोग फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर युवाओं को जाल में फंसाते थे और दुष्कर्म का आरोप लगाकर ठगी करते थे. पुलिस ने दोनों के पास से पचास हजार की नकदी भी बरामद की है. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
और देखें

























