एक्सप्लोरर
Gurnam Singh Chaduni पर क्या हैं आरोप, Delhi Violence में आया नाम | Kisan Andolan
दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के दौरान हुई हिंसा के मामले में कुल 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. इसमें से एक नाम है गुरनाम चढूनी का. वो बात अलग है कि गुरनाम सिंह चढूनी ने दिल्ली हिंसा का सारा आरोप दीप सिद्धू पर डाल दिया है कि दीप सिद्धू ने ही किसानों को भड़काया और फिर किसानों की भीड़ लाल किले में घुस गई. जिसके बाद जमकर उत्पात भी हुआ लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिन लोगों ने दिल्ली पुलिस के साथ ट्रैक्टर रैली को लेकर NOC पर साइन किए थे और इस रैली के दौरान हुई हिंसा को रोकने पूरी तरह नाकाम रहे. इसमें एक नाम गुरनाम सिंह चढूनी भी है. जो भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष हैं.
और देखें





















