एक्सप्लोरर
यूपी में 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल और मॉल। Coronavirus
यूपी में कोरोना को लेकर सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस पीसी में बताया गया कि 4709 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. वही, कोरोना से अब तक 213 मौत हुई है. इसके अलावा सरकार ने कहा कि अब प्रदेश में रोजाना 10 हजार टेस्ट होंगे. सरकार ने अनलॉक 1 की गाइडलाइंस जारी करते हुए बताया कि 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, शॉपिंग मॉल भी 8 जून से खोले जाएंगे। हालांकि सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे। राज्य में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा.
और देखें



























