एक्सप्लोरर
Ghaziabad में टीचर पर फायरिंग का CCTV आया सामने, भागते दिख रहे हमलावर | Pradesh@360
गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में टीचर पर फायरिंग करने का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें निहत्थे शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. हमलावर 4 लोग बताए जा रहे हैं, जो पहले से ही शिक्षक सचिन त्यागी का रास्ते में घात लगाकर इंतजार कर रहे थे. उनके आते ही ताबड़तोड़ गोली चला दी. सीसीटीवी में देख सकते हैं कि कैसे हमलावर वारदात को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये सभी लोग सचिन त्यागी के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
और देखें





















