एक्सप्लोरर
गौरी माई के कपाट खुले,केदार यात्रा का अहम पड़ाव
रुद्रप्रयाग में गौरीमाई मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सोमवार को सुबह करीब सात बजे गौरामाई की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गौरी गांव से रवाना हुई।गौरीमाई की डोली के गौरीकुंड पहुंचने पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा की। ग्रीष्मकाल के 6 महीने तक यहीं पर मां गौरा की पूजा-अर्चना की जाएगी। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के चलते गौरा माई मंदिर में भक्तों की भीड़ नहीं जुट पाई।
और देखें




























