एक्सप्लोरर
गरतांग गली को किया जा रहा विकसित, जल्द शुरू होगा काम। Uttarakhand News
उत्तरकाशी में नेलांग वैली के गरतांग गली का जल्द ही निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा। गरतांग गली को ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। देश-विदेश के सैलानी यहां पर ट्रैकिंग के लिए आते हैं। यही वजह है कि सरकार इसे ट्रैकिंग के लिहाज से विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा कि इसे पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इस साल के आखिर तक गरतांग गली का निर्माण काम पूरा होने की उम्मीद है। सरकार ने 35 लाख की लागत से गरतांग गली की मरम्मत का काम शुरू किया है। आपको बता दें 1962 तक गरतांग गली के माध्यम से भारत-तिब्बत के बीच व्यापार हुआ करता था।
और देखें


























