एक्सप्लोरर
Ganga Dopahar: उजाला नगर के लोगों का प्रदर्शन, रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध नहीं | ABP Ganga
इधर हल्द्वानी पिछले 12 दिन से कंटेनमेंट जोन बने उजाला नगर में आज स्थानीय लोगों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उजाला नगर की जनता की अनदेखी कर रहा है। दरअसल उजाला नगर में कोरोना वायरस मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। बावजूद इसके प्रशासन स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक चीजें उपलब्ध नहीं करवा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उजाला नगर के अंदर सारी दुकानें बंद हैं। कामकाज पूरा ठप पड़ा हुआ है। लिहाजा यहां का आदमी कहां से राशन खरीदे, दूध के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री के बिना जिंदगी थम सी गई है।
और देखें
























