एक्सप्लोरर
Ayodhya फैसले पर पूर्व चीफ जस्टिस का बयान,अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था- रंजन गोगोई
खबर उस अयोध्या की.. जिसका ऐतिहासिक फैसला सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सुनाया था.. इस मामले की सुनवाई करने वाले पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का कहना है कि 40 दिनों तक अयोध्या मामले पर सुनवाई चली.. लेकिन मामले में अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण था.. जस्टिस गोगोई ने पत्रकार माला दीक्षित की किताब अयोध्या से अदालत तक भगवान श्रीराम के विमोचन कार्यक्रम में भेजे लिखित संदेश में ये बातें कही हैं.. आपको बतादें कि लंबे अरसे से विस्तृत सुनवाई के इंतजार में रुके राम जन्मभूमि मामले ने बतौर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के कार्यकाल में तेजी पकड़ी। उन्होंने सुनवाई के लिए 5 जजों की बेंच का गठन किया और लगातार सुनवाई का फैसला किया। इसके बाद 40 दिनों तक लगातार सुनवाई चली। आखिरकार, पिछले साल 9 नवंबर को फैसला आया। पांचों जजों के साझा फैसले को जस्टिस गोगोई ने पढ़ा था। इस फैसले ने 70 साल से चले आ रहे कानूनी विवाद पर पूर्ण विराम लगा दिया।
और देखें






























