एक्सप्लोरर
मरने के बाद भी 6 लोगों को जिंदगी, 56 साल के शख्स का हुआ हार्ट ट्रांसप्लांट
मरने वाले तो कभी दोबारा नहीं आया करते लेकिन साइंस और टेक्नॉलजी की मदद से अब वे दूसरों में मुस्कुराते हुए जरूर मिल जाते हैं। गाजियाबाद की इंदिरापुरम निवासी सैयद रफत परवीन के ब्रेन डेड होने के बाद उनका दिल, किडनी और लिवर चार लोगों को ट्रांसप्लांट किया गया। रफत के परिवार को गर्व है कि जाते-जाते वह कइयों को जिंदगी दे गईं।पिछले हफ्ते रफत के दिमाग की नसों में अचानक ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन रफत की हालत बिगड़ती गई। आखिरकार गुरुवार को वह जिंदगी की जंग हार गईं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। महिला के परिवार की रजामंदी के बाद डॉक्टरों ने अंगदान का फैसला किया गया।
और देखें
























