एक्सप्लोरर
हत्या में पार्षद का जानकार शामिल- अजय रौतेला
रुद्रपुर में पार्षद की हत्या के बाद अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है... पुलिस की तफ्तीश जारी है... इसी सिलसिले में कुमाऊं रेंज के आईजी अजय रौतेला रुद्रपुर में पार्षद के परिजनों से मिले... आईजी ने बताया कि प्रकाश धामी की मां से बात करने के दौरान पता चला है कि जिन हत्यारों द्वारा पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या की गई उन हत्यारों में से एक हत्यारा प्रकाश धामी का जानने वाला था...पुलिस की टीमें लगी हुई हैं लगातार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है आज उनके द्वारा पार्षद प्रकाश धामी के परिजनों से मिलकर कुछ जानकारी जुटाई गई है।
और देखें

























